मुंबई में बारिश का कहर, चेंबूर में दीवार ढहने से 17 लोगों की मौत; विक्रोली में भी घर गिरा, पांच की मौत

By: Pinki Sun, 18 July 2021 12:15:21

मुंबई में बारिश का कहर, चेंबूर में दीवार ढहने से 17 लोगों की मौत; विक्रोली में भी घर गिरा, पांच की मौत

मुंबई (Mumbai Rains) में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण चेंबूर (Chembur) में दीवार गिरने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। उधर, विक्रोली में बारिश के चलते एक चाल के गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम अभी भी जारी है।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन बल (एनडीआरएफ) का कहना है कि भूस्खलन के कारण चेंबूर के भारत नगर इलाके में एक दीवार गिरने से कई झोंपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। जिसकी वजह से 11 लोगों की मौत हो गई। NDRF के मुताबिक 16 लोगों को निकाला जा चुका है लेकिन अभी और भी लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। बारिश अभी भी भी जारी है जिसके चलते बचाव कार्य में काफी परेशानियां आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक दीवार लैंडस्लाइड के कारण गिरी है। भारी बारिश के बाद इस इलाके में पहले भी लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं।

हालात और भी ज्‍यादा बिगड़ सकते हैं

बताया जा रहा है कि सियोन इलाके में मुख्य मार्ग पर कमर तक पानी भर आया है। बारिश के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज भी मुंबई में बारिश की चेतावनी जारी की है। अगर आज भी इसी तरह से बारिश होती रही तो हालात और भी ज्‍यादा बिगड़ सकते हैं।

मुंबई में लगातार हो रही बारिश के कारण सायन रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पूरी तरह से पानी में डूब गया है। इसी तरह चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर भारी जल जमाव हो गया है। ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण ट्रेनों को रोक दिया गया है। मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि बारिश के कारण पूर्वी मुंबई में कुर्ला स्टेशन के पास पटरियों पर पानी भर गया है। मुख्य लाइन (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला के बीच) और हार्बर लाइन (सीएसएमटी-वाशी-पनवेल) पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह से प्रभावित हैं।

ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी ट्रैफिक जाम

मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में बीते गुरुवार से ही तेज बारिश हो रही है। कांदिवली पूर्व और बोरीवली पूर्व में भी बाढ़ के हालत बने हुए हैं। रात से ही हो रही लगातार भारी बारिश के बाद मुंबई के दहिसर इलाके में पानी भर गया और मुलुंड से सायन तक ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है।

ये भी पढ़े :

# पूल किनारे रानी चटर्जी ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस हुए दीवाने

# पिंजरे में कैद होकर फातिमा ने खिंचवाई ये बेहद बोल्ड तस्वीरें, दिखा एक्ट्रेस का दिलकश अंदाज

# टीबी के बढ़ते मामलों की वजह कोरोना वायरस नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com